ठंड पर ब्रेक, दिल्ली में चढ़ रहा पारा, देश के किन हिस्सों में बारिश के आसार, पढ़िए वेदर अपडेट

आज का मौसम 20 अक्टूबर 2024: दिल्ली-एनसीआर का तापमान एक बार फिर बढ़ने लगा है। ठंड का अहसास गायब होने लगा है। दोपहर के वक्त लोगों को गर्मी से पसीने छूट रहे हैं। शनिवार इस अक्टूबर का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 3

4 1 3
Read Time5 Minute, 17 Second

आज का मौसम 20 अक्टूबर 2024: दिल्ली-एनसीआर का तापमान एक बार फिर बढ़ने लगा है। ठंड का अहसास गायब होने लगा है। दोपहर के वक्त लोगों को गर्मी से पसीने छूट रहे हैं। शनिवार इस अक्टूबर का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आज आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद 21 से 25 अक्टूबर तक भी आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री के आसपास रह सकता है।

देश के इन हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, राजस्थान और उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इन इलाकों में बारिश की संभावना कम है, लेकिन उत्तराखंड और पंजाब में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा, एक पश्चिमी विक्षोभ 21 अक्टूबर से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है, जिससे हल्की बारिश की संभावना बढ़ जाएगी।

आज आपके यहां कैसा रहेगा तापमान?


शहरन्यूनतम तापमान (°C)अधिकतम तापमान (°C)
दिल्ली1834
नोएडा2034
गाजियाबाद2133
पटना2533
लखनऊ2134
जयपुर2335
भोपाल2031
मुंबई2632
अहमदाबाद2636
जम्मू2032


मुंबई में बारिश की संभावना

मुंबई बारिश के मद्देनजर शनिवार और रविवार के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। मुंबई के साथ-साथ ठाणे, पालघर और दक्षिण कोंकण में भी 'येलो अलर्ट' है। दरअसल अक्टूबर के महीने में मुंबई, कोंकण क्षेत्र और गोवा तट पर अतिरिक्त बारिश की भविष्यवाणी की गई थी। गोवा में बारिश का असर जारी है और अक्टूबर के 18 दिनों में गोवा में 110 फीसदी अतिरिक्त बारिश हुई है।


बेंगलुरु में भारी बारिश से लोग परेशान

बेंगलुरु में भारी बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को भारी बारिश के चलते कर्नाटक की राजधानी समेत 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने कर्नाटक के 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार सुबह से शुरू हुई बारिश ने पूरे बेंगलुरु में ट्रैफिक को बाधित कर दिया है। शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई, जबकि कई अन्य जगहों पर भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने रविवार को भी भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इसके चलते अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं और संभावित आपातकालीन स्थितियों के लिए व्यवस्था कर रहे हैं।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Sarkari Nuakri: इस राज्य में 12वीं पास के लिए निकली बंपर भर्ती, 92300 तक मिलेगा वेतन

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now